फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर मीट व शराब बिक्री का किया विरोध

Sat, 30 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लघु सचिवालय में एकजुट हुए लोग
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर सार्वजनिक स्थानों पर मीट व शराब बिक्री पर विरोध जताया। इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम व नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सड़क व नालों में गंदगी,  मीट की अवैध दुकानों से क्षेत्र में दुर्गंध, बीमारियां व आवारा कुत्तों की समस्या बताई।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि शादीपुर रोड, कैंप रोड, गीता भवन मार्केट, चौक बाजार रोड, अंबाला रोड व यमुना किनारे सहित आदि स्थानों पर अवैध रूप से खुले में मीट व मास बिकता है। क्षेत्र वासियों को बहुत परेशानी होती है। कई बार क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों व विधायक को लिखित व मौखिक रूप से बताया। लेकिन कोई समाधान आजतक नहीं हुआ। सरकार सख्ती से पूरे प्रदेश में ही इस समस्या को गंभीरता से ले कर इन अवैध कार्यों को तुरंत बंद करवाये।

ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर सरकार नहीं जागती तो इस सामाजिक समस्या को समाप्त करवाने के लिए मंडल आंदोलन करने को मजबूर होगा।

मौके पर प्रदेश महासचिव संजय मित्तल, प्रदेश महामंत्री विक्रम चौहान, विनय कुमार, विक्रम सिंगाल, केवल कृष्ण, जय कृष्ण, रमेश किशोर, करतारो देवी, अजमेरो देवी, सुनीता, करुणा राम, मामचंद, संजीव प्रधान, मुनीष, दिनेश, अरुण शर्मा, साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें