फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपीज की गाडिय़ों से उतरी लाल बत्ती

Fri, 21 Apr 2017 12:17 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
c - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
मोदी सरकार द्वारा वीआईपी कल्चर के खिलाफ लिए एतिहासिक फैसले की डेडलाइन से पहले ही इस बत्ती का इस्तेमाल करने वाले जन प्रतिनिधियों ने इसे अमल में लेना शुरू कर दिया है। यह फैसला लाल बत्ती के लिए लिया गया है, लेकिन भाजपा विधायकों ने भी अपनी गाडिय़ों से बत्ती का मोह छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष व जगाधरी विधायक कंवरपाल के अलावा मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा व हरियाणा स्टाफ सलेक्शन बोर्ड के सदस्य भोपाल खदरी ने अपनी-अपनी गाडिय़ों से लाल बत्ती उतार दी है। वीरवार को इनकी गाडिय़ां सड़कों पर उतरी तो इन पर लाल बत्ती नदारद थी। मोदी सरकार के निर्णय पर यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व साढौरा विधायक बलवंत सिंह ने भी अपनी-अपनी गाडिय़ों पर लगी ओरेंज बत्ती उतार दी है। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल, सीपीएस श्याम सिंह राणा व हरियाणा स्टाफ सलेक्शन बोर्ड के सदस्य भोपाल खदरी के अलावा दोनों विधायकों द्वारा अपनी-अपनी गाडिय़ों से बत्तियां उतारे जाने की सोशल मीडिया पर भी दिन भर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें