फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर हो चुकी हैं हुडा के मकानों की नींव

Fri, 17 Mar 2017 11:48 PM IST
yamuna nagar beauro
विज्ञापन
c - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
विज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान हुडा सेक्टर 17 में पूरी तरह बेअसर है। हुडा की सफाई व्यवस्था से बदहाल सेक्टर वासी जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर सीएम तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 17 में रहने वाले कुलदीप बंसल, अश्वनी ओबराए, मनोहर गुलाटी, सतीश आहूजा, ख़ुशीराम व रामनाथ धीमान ने कहा की जब से हुडा में मकान बनाए हैं, तब से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके मकानों के पीछे हुडा ने खाली जगह छोड़ी हुई है। इसमें बिना बरसात के भी पानी खड़ा रहता है और मच्छरों की भरमार रहती है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। कॉलोनी के लोग पिछले दस सालों से अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को रख चुके हैं। इतना ही नहीं, सीएम विंडों पर भी इसकी शिकायत दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हर बार अधिकारी उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दे देते हैं। कॉलोनी वासियों को समझ नहीं आ रहा है कि वह अब किसके आगे अपनी समस्या रखें।

इनकी भी सुनें....
सुभाष कांबोज का कहना है कि हुडा की सुविधा के बारे उन्होंने जो सुना था, उससे उलट ही पाया। जब से उन्होंने मकान बनाया है, तब से मकान के पीछे हर समय पानी खड़ा रहता है। इससे मकान की नींच कमजोर हो गई है। उन्होंने पिछले साल 31 मई को सीएम  विंडों पर भी शिकायत दी थी। उसके बाद भी आज तक कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


हर वक्त लगा रहता है मकान गिरने का डर
मुकुल शर्मा का कहना है की हुडा में प्लाट लेकर हमने तो मुसीबत ही ले ली। हर समय यही डर लगा रहता है कि कही मकान न गिर जाए क्योंकि पानी की वजह से नींव कमजोर होती जा रही है। पहले बरसात का पानी इकट्ठा होता था तो कुछ दिन में निकल जाता था पर जब से यह नाला बना है, मुसीबत और बढ़ गई है। नाला बनने के बाद से पानी की निकासी बिल्कुल बंद हो गई है। जिस भी अधिकारी के पास जाते है वो मौके पर आकर देखकर चले जाते है, पर कोई हल नहीं  निकालते।

हुडा में मकानों के पीछे पानी क्यों खड़ा हो रहा है, इस बारे मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिर भी इसे चेक करा लेते हैं। देखने के बाद ही कोई समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन

योगेश कुमार, एसडीओ, हुडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें