हरियाणा सिख पंथक दल के प्रभारी बलदेव सिंह कायमपुर खुद वार्ड नंबर 10 से 247 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं। उनका कहना है कि हरियाणा सिख पंथक दल के छह उम्मीदवार चुनाव जीते हैं, जबकि हरियाणा सिख पंथक दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले एकता दल के पांच प्रत्याशी विजयी हुए हैं। हरियाणा पंथक दल ने जिन आजाद प्रत्याशियों को समर्थन दिया था, उनमें से पांच ने जीत प्राप्त की है। जो अन्य आजाद उम्मीदवार जीते हैं, उनसे हमारी बातचीत चल रही है।
हमारा प्रयास है कि एक साफ सुथरी प्रबंधक कमेटी बनाई जाए जो हरियाणा के ऐतिहासिक गुरुद्वारों की बेहतर तरीके से सेवा संभाल कर सके और धर्म प्रचार और सिख समाज के लिए पहले से बेहतर काम करें। उनका कहना है कि सभी को साथ लेकर काम करेंगे। बलदेव सिंह कायमपुर ने जरूरत पड़ने पर झींडा ग्रुप के पंथक दल से समझौता किए जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया है।