फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम की वर्षा और एमकॉम की गुरप्रीत को मिला मिस जीएनजी का खिताब

Sat, 22 Apr 2017 12:30 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
p - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
 गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में यूजी और पीजी की जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स को फेयरवेल पार्टी दी। इसमें मंच पर छात्राओं ने डांस, मॉडलिंग व अन्य गेम शो में हिस्सा लेकर प्रतिभा का जलवा बिखेरा। इसमें मिस बीए का खिताब प्रभजोत कौर, मिस बीकॉम का यश्मीत, मिस बीएससी का गुर्नित कौर, मिस एमए का दिव्या, मिस एमकॉम का खिताब दिलप्रीत कौर मिला। इसी तरह बीकॉम की वर्षा और एमकॉम की गुरप्रीत कौर को मिस जीएनजी के खिताब से नवाजा गया। मिस पर्सनैलिटी का खिताब बीएससी की अंश और एमकॉम की मंदीप को  मिला। मिस टैलेंटेड का खिताब एमए की नीतू और बीकॉम की छवि को मिला।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं।
उन्होंने सीनियर छात्राओं के मनोरंजन के लिए डांस, मॉडलिंग, गेम शो आदि का आयोजन किया। पार्टी में सीनियर छात्राओं ने भी मंच पर खूब धमाल मचाया। सीनियर छात्राओं ने कॉलेज में बीताए समय को याद कर अपने विचार रखे और भावुक पलों को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा छात्राओं के कॉलेज में आगमन से जहां हर्ष होता है वहीं, उनकी विदाई से दुख होता है। लेकिन यह एक परंपरा है, जिसका हम सभी निर्वाह करते हैं। इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए हम आपके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं। मौके पर  डॉ. अनु अत्रेजा, डॉ. गुरिंदर्जित, डॉ हरविंद्र, डॉ. निरुपमा सैनी निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें