फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाना दुकान में लगी आग, सामान राख

Sun, 23 Oct 2016 11:29 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
df - फोटो : df
विज्ञापन
 खंड बिलासपुर के बस स्टैंड स्थित एक करियाना-पान भंडार की दुकान में शनिवार देर रात आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर तुरंत पहुंच कर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि अगर समय रहते फायर बिग्रेड व पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू ना पाया जाता तो पास की दुकानों में भी आग बहुत भारी तबाही मचा सकती थी। आग में लगभग पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक रमन मखीजा ने बताया कि बिलासपुर साढौरा रोड़ पर बस स्टैंड के पास उसकी संजय करियाना-पान भड़ार की दुकान है। वह दिव्यांग है। हर रोज की तरह शनिवार की रात करीब दस बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। पड़ोसी नरेश कुमार ने रात्रि करीब एक बजे उसे फोन पर सूचना दी की उसकी दुकान से बहुत अधिक धुआ निकल रहा है।

जैसे ही वह दुकान पर पहुंचा तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। उसने तुरंत दमकल विभाग को फोन किया। दमकल की गाड़ी ने एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि उसकी दुकान में रखे तीन फ्रीज, करियाने का सारा समान व अन्य समान सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका है। दुकानदार के अनुसार दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से इनवर्टर फट जाने से दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।  दुकान मालिक ने बताया उसकी दुकान का लेंटर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें