अभी तक झज्जर डिपो की ही रोडवेज बस यमुनानगर से रोहतक के लिए चलती थी, पर अब यमुनानगर डिपो की बस भी रोहतक के लिए चला दी गई है। साथ ही भिवानी डिपो की बस का भी यमुनानगर में ठहराव मिल गया है। यह बस भी रोहतक से होकर आती-जाती है। यानी जिले से लोगों के लिए भिवानी के साथ रोहतक जाना आसान हो गया है। बता दें कि यमुनानगर बस स्टैंड पर रोहतक के लिए झज्जर डिपो की बस का सुबह 5.10 का समय है। अब रोहतक के लिए दोपहर 12.50 बजे यमुनानगर डिपो की बस भी चला दी गई है। ऐसे ही भिवानी डिपो की बस का भी यमुनानगर बस स्टैंड पर ठहराव मिल गया है, जो यमुनानगर से भिवानी के लिए दोपहर 1.40 बजे के समय पर चलाई गई है।
यमुनानगर से रोहतक:- रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, घरौंडा, पानीपत, गोहाना, रोहतक।
यमुनानगर से भिवानी:- रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, घरौंडा, पानीपत, गोहाना, रोहतक, भिवानी।
यमुनानगर से रोहतक के लिए बसों के दो समय हो गए हैं। सुबह 5.10 पर झज्जर डिपो की बस पहले से चल रही है, वहीं यमुनानगर डिपो की बस का भी दोपहर 12.50 बजे का समय है। भिवानी के लिए भी भिवानी डिपो की बस का दोपहर 1.40 बजे का समय है।- सुभाष, ड्यूटी इंस्पेक्टर (हरियाणा रोडवेज), यमुनानगर डिपो।