फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से झपटी चेन

Mon, 01 May 2017 12:17 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंदलाल पब्लिक स्कूल के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर कालोनी निवासी राजकुमारी ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 अप्रैल को सुबह साढ़े 11 बजे सरोजनी कालोनी में किसी काम से आई थी। मुकंद लाल पब्लिक स्कूल के नजदीक खड़ी थी तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोपी युवक भागने में कामयाब हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें