फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के मूल से टकराकर कार हुई क्षतिग्रस्त

Sun, 30 Apr 2017 12:41 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को जेमएआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज चौक के पास सड़क किनारे स्थित कटे हुए पेड़ के मूल से टकराकर एक स्विफ्ट डिजायर कार क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र के लोगों ने सीएम विंडों के माध्यम से एक शिकायत सीएम को भेजकर सड़क किनारे खड़े कटे हुए पेड़ों के मूलों को कटवाने की मांग की है। इनेलो नेता डॉ. जरनैल सिंह पंजेटा, मेजर सिंह सढूरा, राजेश कश्यप नाचरौन, मीतू सैनी और शानू वर्मा ने बताया कि सके रोड को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर खड़े पेड़ों को कटवाया गया है। वन विभाग ने पेड़ों को तो कटवा दिया, लेकिन  पेड़ों के मूलों और जड़ों को आज तक नहीं कटवाया गया। इन मूलों से टकराकर सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। शुक्रवार की रात को जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास इसी प्रकार सड़क किनारे पेड़ के कटे हुए मूल से टकराकर एक स्विफ्ट डिजायर कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की कार में सवार लोगों को अधिक चोटें नहीं आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें