फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की मौत

Sun, 30 Apr 2017 12:38 AM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
c - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
शादीपुर-अलाहर मार्ग पर गांव पांजुपुर के समीप से गुजर रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इससे कार सवार कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल स्थित शवगृह भिजवा दिया, जहां शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में घायल कार चालक अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बिहार के पटना निवासी संजीव कुमार (35) कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी थे। उक्त कंपनी द्वारा यमुनानगर में बाईपास निर्माण किया जा रहा है। इसी काम के सिलसिले में शनिवार देर शाम संजीव कुमार कार से यमुनानगर में खुर्दी समीप अपने कार्यालय में जा रहे थे। कार विजेंद्र कुमार चला रहा था। गांव पांजुपुर के समीप अनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का अगला हिस्सा पेड़ में टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार संजीव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक विजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने विजेंद्र को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल स्थित शवगृह भिजवाया और घायल विजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

रेलवे मार्ग से क्षत-विक्षत हालत में मिला व्यक्ति का शव
यमुनानगर। सहारनपुर-अंबाला रेल मार्ग पर जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की जेब से पुलिस को मोबाइल बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। शनिवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस दौरान उसकी तलाशी लेने पर जेब से एक मोबाइल फोन मिला, जिससे पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें