फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar: बाइक सवार बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, दहशत का माहौल; मौके पर पहुंचे एसपी ने किया मुआयना

Sun, 14 Sep 2025 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, यमुना नगर
विज्ञापन
फायरिंग के बाद.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने कस्बा साढ़ौरा में कच्चा किला के पास रहने वाले नीरज के घर पर शनिवार देर रात फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कुल छह राउंड गोली चलाई। गनीमत यह रही की गोली किसी को नहीं लगी। गोली चलने की घटना के बाद एसपी कमलदीप गोयल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं थाना साढौरा के अलावा सीआईए समेत अन्य जांच एजेंसियां भी मामले की जांच में जुट गईं।

विज्ञापन


शनिवार देर रात एक मोटरसाईकल पर सवार होकर दो बदमाश कच्चा किला गुरुद्वारा के पास रहने वाले नीरज कुमार के घर के सामने पहुंचे। नीरज कुमार लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने नीरज कुमार के घर के बाहर खड़े होकर छह राउंड फायर किये जिनमें से दो गोली नीरज कुमार के घर में लगी रेलिंग पर, दो गोली घर के उपर बने चौबारे पर लगे शीशे पर और दो गोली दीवार पर लगी। 

रात को गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मौका से छह खाली खोल बरामद किये गए।  समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें