फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: आशा वर्कर्स के समर्थन में आई आप, मांग- पारुल के परिवार को मिले 30 लाख मुआवजा

Fri, 01 Sep 2023 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

आप कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय परिसर में नारेबाजी की और बाद में तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते आप कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न मांगों को लेकर 27 दिन से हड़ताल कर आंदोलन कर रही आशा वर्कर्स के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यमुनानगर में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। यहां नारेबाजी कर तहसीलदार को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें आशा वर्कर्स की मांगें पूरी करने सहित गत दिनों में आंदोलनरत आशा वर्कर पारूल की मौत के मामले में उसके परिवार 30 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान अगुवाई आम आदमी पार्टी से अंबाला लोकसभा क्षेत्र से उपाध्यक्ष सुशील जैन ने की। आप नेत्री रचना ने कहा कि आशा वर्कर पारूल की प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की के बाद तबीयत बिगड़ गई थी और जगाधरी सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसलिए पारूल के परिवार को सरकार 30 लाख रुपये मुआवजा राशि दें। कहा कि आम आदमी पार्टी इस दुख की घड़ी में आशा वर्कर के परिवार के साथ है।

रचना ने कहा कि मुख्यमंत्री को आशा वर्कर्स से बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों को मान लेना चाहिए। आप नेता सुशील जैन ने कहा कि भाजपा जजपा गठबंधन सरकार में हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन


मौके पर वरिष्ठ संयुक्त सचिव दलीप दड़वा, पूर्व सरपंच कर्मचंद, संयुक्त सचिव पूर्ण कांबोज, अनुराधा शर्मा, शालू मल्होत्रा, रूक्मणी कश्यप, विशाल अत्री, राजिंदर कांबोज, सुखविंदर सिंह बिट्टू, शाकिर, अरुण जैन, पवन साहोता, लीगल सेल से जिला अध्यक्ष एडवोकेट मांगेराम, एडवोकेट देवेंद्र कांबोज, संदीप कुमार, हैप्पी, गिन्नी, कपिल, अंकुर अंसल, कपिल सांगवान, कपिल, नायब सिंह, एडवोकेट विक्रम व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें