फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशाप गेट पर लगा एलईडी डिसप्ले

Mon, 09 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशाप में नार्दन रेलवे जीएम एके पूथिया ने सोमवार को कैरिज एवं वैगन जगाधरी वर्कशाप कारखाने का दौरा किया। उन्होंने जगाधरी वर्कशाप गेट पर एलईडी डिसप्ले का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इसके अलावा तीन किलोवाट के सोलर पैनल का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन



इससे पहले उन्होंने जगाधरी वर्कशाप कारखाने का दौरा किया। उन्होंने विभागों के पीएचओडी व मुख्य कारखाना प्रबंधक एके संगर की देखरेख में वर्कशाप में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कारखाना की कार्य प्रणाली व गुणवत्ता में और भी बढ़ोतरी लाने के निर्देश दिए। जीएम ने डेडीकेटिड व्हील शॉप, एलएचबी कोच रिपेयर शॉप, पुरानी व्हील शॉप, टीएल शॉप व स्टोर डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यूनियन पदाधिकारियों ने रेलवे कालोनी व वर्कशाप की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने बटन दबा कर वर्कशाप गेट पर एलईडी का शुरू किया। इससे रेलवे कमचारियों को पदोन्नति, स्थानांतरण, रिटायरमेंट जैसी सभी जानकारियां डिसप्ले बोर्ड भी मिल सकेगी।  


सोलर पैनल का भी शुभारंभ
जीएम ने अपने दौरे में वर्कशाप स्थित अकाउंट विभाग में लगाए गए सोलर पैनल का शुभारंभ किया। विभाग में तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है। पैनल से ही विभाग में बिजली आपूर्ति होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि कोच से निकाली पुरानी बैटरी को उपयोग कर इसे और बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन



अब मशीन से चैक होगी बैरिंग
हाई स्पीड टे्रन में बैरिंग का भी बहुत महत्व होता है। वर्कशाप में बैरिंग की जांच के लिए स्पेशल कंप्यूटर द्वारा चेक की जाने वाली मशीन का निरीक्षण किया। कंप्यूटर से चेक होने के बाद यहां खराबी की कोई भी गुंजाइश नहीं रह जाएगी।


डेढ़ करोड़ से होगा रेलवे कालोनी का सुधार
रेलवे कॉलोनी की हालत बहुत खराब है, कई बार यूनियन पदाधिकारियों बैठक कर वर्कशाप अधिकारियों से मरम्मत की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार को अपने दौरे में जीएम ने रेलवे कालोनी में सुधार के लिए 1.49 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया। एनआरएमयू के पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने बताया कि रेलवे कालोनी में हर वर्ष 22 लाख रुपये का फंड मरम्मत के लिए आता था। जिसे अब बढ़ाकर 34 लाख कर दिया है। इसके साथ ही 35 लाख रुपये और अलग से इस बार दिया जाएगा ओर 80 लाख रुपये के टेंडर होंगे। इसी प्रकार और भी कार्य करवाए जाएंगे। जिससे कॉलोनी में गंदगी, पानी व क्वाटरों की मरम्मत के लिए अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें