प्रतापनगर। शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के कारण हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया है। हथिनी कुंड बैराज पर शुक्रवार को शाम 6 बजे 22493 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं सुबह 6 बजे भी 24 हजार 50 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था।
हालांकि पिछले दो दिनों से मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन अभी बैराज में इतना पानी आने से यहां कोई फर्क नहीं पड़ा है। हथिनीकुंड बैराज कार्यालय के मुताबिक सुबह 6 बजे 24050, सुबह 7 बजे 23043, 8 बजे 24167, 9 बजे 24167, 10 बजे 26234, 11 बजे 24030, 12 बजे 23502, दोपहर 1 बजे 23502, दो बजे 25636, 3 बजे 23471, 4 बजे 24642, 5 बजे 22443 व 6 बजे 22493 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जिसमें से यमुना को 10473 पश्चिमी नहर को 10510 और यूपी को 1510 क्यूसेक पानी दिया गया।