मौके पर जांच करते डीएसपी सुभाष चंद्र
- फोटो : Amar Ujala
यमुनानगर
प्रोफेसर कॉलोनी में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक सैलून पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर गोलियां चलाकर फरार हो गए। सैलून के मालिक ने बताया की उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नही है, लेकिन गांव गोलनी के युवकों ने उनके ऊपर गोलिया चलाई है। दूसरी तरफ पुलिस के डीएसपी सुभाष ने मौका पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि मामला पुरानी रंजिश के चलते हैं। दो साल पहले सैलून के मालिक के भाई के साथ स्कूल के ही एक युवक से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके चलते युवकों ने मौका पाकर उसके सैलून पर गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। इस हमले में केवल दुकान के शीशे ही टूटे और किसी को कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस उप अधीक्षक सुभाष ने कहा कि पुलिस मामले की से जांच कर रही है और तुरंत ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।