फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक की प्रस्तुति से बुराइयों पर प्रहार

Sun, 20 Nov 2016 11:32 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
x - फोटो : x
विज्ञापन
एमएलएन कालेज मुकंदलाल संस्थाओं का वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें मुकंदलाल नेशनल कालेज, मुकंदलाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्वराज शिशु निकेतन स्कूल व स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर के विद्यार्थी शामिल हुए। और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। समारोह में सेठ विजय कुमार मुख्य अतिथि रहे और अध्यक्षता चेयरमैन सेठ अशोक कुमार ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसमें दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी, हरियाणवी, राजस्थानी गीतों पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। साथ ही बच्चों ने नाटक पेश कर सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया और इन बुराइयों के खिलाफ आगे आने की अपील की। देशभक्ति के गीतों पर सभी झूमने के लिए मजबूर हो गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुकंदलाल परिवार ने लोगों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से दशकों पहले शिक्षण संस्थान खुलवाए थे, जिनका लाभ सभी को मिला है। मुकंद परिवार का उद्देश्य धन कमाना नहीं, बल्कि शिक्षा को जन जन तक पहुंचाना है। संस्था के इंजीनियर कालेज व पालीटेक्निक से ग्रामीण स्तर पर तकनीकि शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। मुकंदलाल संस्था से शिक्षा ग्रहण करके विद्यार्थी हर क्षेत्र में नाम काम रहे हैं।

चेयरमैन सेठ अशोक कुमार व महासचिव डॉ रमेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को रादौर में ही बेहतर शिक्षा देने के सभी इंतजाम किए गए हैं। जिससे क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर न जाना पड़े। संस्था हर वर्ष हजारों युनिट रक्तदान करके मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को  पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  मौके पर प्रिंसिपल डॉ. योगेश कुमार,पं. ज्ञानप्रकाश शर्मा, सेठानी श्यामा देवी,  प्रिंसिपल सुनयना मलिक, बिमला सहगल, रेणु शर्मा, प्ऱिसिपल बालकृष्ण, सुभाष खुदर्बन, राजबीर चौहान, ईश्वर गर्ग, राजबीर चौहान,प्रमोद बंसल पम्मी, सुरेश सांगवान, डीपी महिंद्र सिंह आलमपुर, डॉ. अजायबसिंह, प्रोफेसर सुनील गर्ग, डॉ. दीपक कौशिक, डॉ. प्रदीप महाजन, डॉ. सीपी गुप्ता, डॉ. माला शर्मा, डॉ. ऋचा सिकरी, गुरनामसिंह पंजेटा, प्रोफेसर रूही,प्रोफेसर धीरज, प्रोफेसर रनदीप कौर, प्रोफेसर अनुराधा, प्रोफेसर आशीष भल्ला, प्रोफेसर मोहन दास व प्रोफे सर नवीन भारद्वाज मौजूद थे।
विज्ञापन



चार कर्मियों को मिला बेस्ट इंप्लाईज ऑफ दी ईयर का अवार्ड
वार्षिक उत्सव में संस्थान के चार कर्मचारियों को बेस्ट इंप्लाईज ऑफ दी इयर के आवार्ड से नवाजा गया है। मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का इनाम पाने वाले ऑफिस सुपरीटेडेंट बलविंद्र कांबोज जुब्बल, अनिल कुमार स्टोर कीपर, राजपालसिंह जूनियर टेक्नीशियन व रवीन कांबोज लैब अटेंडेंट को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। मुख्यातिथि ने कहा कि हर वर्ष सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। जिससे कर्मचारियों का हौंसला बढ़ता है। मौके पर ज्ञानप्रकाश शर्मा, ईश्वर अग्रवाल, राजबीर चौहान, प्रमोद बंसल, ईश्वरगर्ग, पूर्व विधायक लहरीसिंह, विपिन शर्मा, सीए दिनेश बंसल, गौरव शर्मा, विवेक शर्मा, विक्रम वर्मा, जसविंद्र लालर, डॉ. एलएस रीन, डॉ अनिल बुद्धिराजा, मीनाक्षी देवी, राजेश भारद्वाज, राखी शर्मा, विजय शांडिल्य, सोनिया शर्मा, पिंकी तंवर, रिषी स्वरूप व प्रियंका सिंह  मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें