फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा करें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: सिंगला

Thu, 06 Apr 2017 12:04 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए प्री-एग्जामिनेशन परिप्रेशन (परीक्षा से पूर्व कैसे तैयारी करें) विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें पंडित चिरंजीलाल स्नातकोत्तर कॉलेज करनाल के वाणिज्य विभाग से सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरके सिंगला मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए छात्राओं को टिप्स दिए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कौर बांगा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. सिंगला ने कहा हम जिस संस्थान में नौकरी करते हैं। उसके अनुरुप ही हमारा व्यवहार होना चाहिए। तभी हम प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कंपनी में कार्यरत मैनेजर अगर अपने अधीन कर्मचारियों के व्यवहार को समझ कर निर्णय लेगा, तो वह किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। ऐसा करने से कार्य में पारदर्शिता तो बढ़ेगी ही, साथ ही कंपनी में मौजुद संसाधनों का भी सही प्रकार से प्रयोग हो पाएगा। डॉ. सिंगला ने छात्राओं से आह्वान किया वह कंपनी में काम करते समय अपनी पर्सनैलिटी अनुरुप डेवलप करें। ऐसा करने से जहां उनमें  आत्मविश्वास बढ़ेगा, वहीं वे अपनी कंपनी के तौर तरीकों को भी सही प्रकार से समझ सकेंगे। सिंगला ने कहा कि बदलते परिवेश में हमें अपनी सोच में तब्दीली लाने की जरूरत है। जो कर्मचारी बदलते जमाने के साथ स्वयं की सोच में तब्दीली लाकर कार्य करता है, वही ऊंचाइयों को छूता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें।  विभाग की प्राध्यापिका रीतिका चोपड़ा ने एडवांस फाइनेंशियल अकाउंटिंग तथा बिजनेस एनवायरमेंट विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कौर ने कहा कि प्रोफेशनल्स अपने कार्य को किस प्रकार से बेहतर ढंग से करते हुए कंपनी के साथ सामंजस्य स्थापित करते हैं, इस संदर्भ में छात्राओं को जानकारी मुहैया कराई गई। साथ ही परीक्षा के दौरान उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें