फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो पाई खंड स्तरीय प्रतियोगिता

Fri, 28 Oct 2016 11:17 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
mh - फोटो : mhg
विज्ञापन
थापर हाईस्कूल पेपर मिल में शुक्रवार से शुरू होने वाली खंड जगाधरी की खेल प्रतियोगिता नहीं हो पाई। प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रतियोगिता के बहिष्कार का निर्णय लिया, जिस वजह से प्रतियोगिता में कोई भी खेल नहीं हो पाया। इसकी वजह ये है कि अध्यापकों को खेल प्रतियोगिता में खर्च किए पैसे की प्रतिपूर्ति दो साल से नहीं की, जिसके रोष स्वरूप अध्यापकों ने प्रतियोगिता का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन



राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान जगजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता का बहिष्कार किया। अभी हाल ही में जिला प्रधान कृष्णपाल राणा द्वारा इन प्रतियोगिताओं के बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि दो वर्षों से अध्यापकों द्वारा किए गए खर्चे की प्रतिपूर्ति आज तक भी विभाग द्वारा नहीं की गई। इसलिए हमें मजबूर होकर खंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का बहिष्कार करना पड़ रहा है। जेबीटी अध्यापक पूर्ण तन्मयता के साथ बच्चों को खेलों के लिए तैयार करते हैं। हमारा प्रयास होता है कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी तरक्की करें।

जिला प्रधान राणा ने कहा कि संघ के आह्वान का खंड के समस्त अध्यापकों ने सम्मान करते हुए एक भी प्रतियोगिता को नहीं होने दिया। खंड प्रधान राकेश सैनी ने कहा कि विभाग को संघ द्वारा पहले ही चेता दिया गया था कि गत वर्षों की राशि की प्रतिपूर्ति हुए बिना इस वर्ष इन प्रतियोगिताओं को नहीं करवाया जा सकेगा। मजबूरन संघ को इतना कठोर निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन

यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर अश्वनी कुमार, सूरत सिंह कांबोज, नरेश कुमार, मनोज पंजेटा, महिंदर सिंह कलेर, कुलवंत सिंह, अमित ढिल्लों, गुलाब सिंह राणा, रजनीश, अमित जैन, राजेश कुमार, मनोज गुज्जर, कमला , उमा जैन, शुक्ला कुमारी मौजूद रही।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें