फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा प्रशासन ने अवैध हटवाया कब्जा

Sat, 22 Oct 2016 12:19 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
j - फोटो : j
विज्ञापन
हुडा सेक्टर-17 मेन बाजार में शुक्रवार को हुडा प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। हुडा जेई प्रद्युम्न शर्मा और जेई ईशम सिंह के नेतृत्व में टीम ने पहुंच कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों और हुडा जेई के बीच तकरार हुई। नाराज दुकानदारों ने कहा कि जिस दुकानदार के खिलाफ हुडा की जगह कब्जा की शिकायत मिली है सिर्फ उसी पर कार्रवाई की जाए बाकी दुकानें अपने हद में है।
विज्ञापन



दुकानदारों ने कहा कि एक की वजह से बाकी दुकानदारों को परेशान न किया जाए। दुकानदार उतनी ही जगह का प्रयोग कर रहे हैं जितनी की रजिस्ट्री हुई है। अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम को देखते ही बाजार के सारे दुकानदार एकत्र हो गए जब तक अधिकारी कब्जा हटवाते रहे चुप रहे ज्योंही अधिकारियों ने टीम को दुकानदारों के दुकानों के बरामदे से सामान हटाने का निर्देश दिया दुकानदार रोष में आ गए। दुकानदारों ने कहा कि उनके दुकानों की रजिस्ट्री में बरामदा भी है।

त्योहार का समय है। दुकानों के बरामदे में सामान नहीं लगेगा तो बिक्री पर बुरा असर पड़ेगा। विकास चड्ढा, कपिल सचदेवा, कमल कामरा, राजकुमार सहगल, मनन मलिक, गगनदीप, जगदेव सिंह जग्गा, ओमप्रकाश ने कहा कि हुडा प्रशासन की जमीन का जिसने कब्जा किया हो उससे खाली कराया जाए। उन लोगों ने तो जितनी जगह खरीदी है उसी में अपना कारोबार कर रहे हैं। कपिल सचदेवा ने कहा कि मार्केट एकदम ठंडा दुकान का किराया 11 हजार है। आमदनी खतम हो रही त्योहार में भी रौनक नहीं है। ऐसे में प्रशासन की ओर से दुकानदारों को परेशान किया जाएगा तो बिक्री एकदम चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन


यह है मामला
रेडक्रास ऑफिस के सामने स्थित हुडा के मेन मार्केट में एक सब्जीवाले की ओर से अतिक्रमण फैलाया गया था।  सब्जीवाले ने उस जगह पर धंधा करते हुए हुडा की कुछ जगहों कब्जा कर लिया था और वहां ढाबा और अन्य काम शुरू कर दिया। ढाबे के धुएं और बाजार में फैल रही गंदगी से परेशान हुडा सेक्टर 17 के लोगों ने इस बारे में हुडा सम्पदा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर सब्जीवाले से कब्जा हटाने और ढाबा बंद कराने की मांग की थी। मामले में सम्पदा अधिकारी ने शुक्रवार को  कानून व्यवस्था के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जगाधरी को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कब्जा हटाने की कार्रवाई का निर्देश दिया था। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें