फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका व सुधा को मिला मिस फेयरवेल का खिताब

Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार सीनियर्स स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम अंतिम वर्ष की कनिका विग तथा एमकॉम अंतिम वर्ष की सुधा को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। इसी तरह जूनियर्स ने अन्य सीनियर्स को उनकी पर्सनैलिटी के मुताबिक टाइटल दिए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य ने विजेताओं को क्राऊन पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में छात्राओं ने मंच पर हिंदी, पंजाबी गीतों पर डांस कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

मिस फेयरवेल व अन्य का चुनाव के लिए छात्राओं को अनेक राउंड से गुजरना पड़ा। इसमें कैटवॉक, मिमिक्री, डांस, सांग, कविता इत्यादि शामिल रहे। छात्राओं ने हिंदी व पंजाबी गीतों डांस कर खूब तालियां बटोरी। परमीत कौर ने पंजाबी में कविता, सलोनी शर्मा ने चिटियां कलाइयां वे पर डांस किया। कॉमर्स विभाग से मीनू गुलाटी, एफडी विभाग से डोली लांबा, ज्युलॉजी विभाग से स्नेहा तथा कंप्यूटर विभाग से गौरी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिंका बतरा, अदिति, हरमनप्रीत कौर, साहिबा, मितुल इत्यादि ने सहयोग दिया।
 
आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आर्य ने कहा आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। अगर लक्ष्य निर्धारित हो, तो मंजिल को प्राप्त करने के लिए मेहनत की जा सकती है। जीवन में कॉलेज एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके उपरांत छात्राएं स्वयं को आने वाली चुनौतियों के लिए सक्षम बनाती है। छात्राओं से आह्वान किया अब वह पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं तथा परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होकर कॉलेज का नाम रोशन करें। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और सभी के उज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

 
इस प्रकार रहे परिणा
स्नातक में बीकॉम अंतिम वर्ष की कनिका विग तथा स्नातकोत्तर में एमकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा सुधा को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। जबकि बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष की परमीत कौर तथा एमकॉम की दीपा को संयुक्त रूप से मिस थीम के खिताब से नवाजा गया। बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष अनिका को मिस टैलेंटिड, बीकॉम अंतिम वर्ष की सुमेधा, शिफाली को संयुक्त रूप से मिस पर्सनैलिटी का खिताब दिया गया। बीएससी मैथ ऑनर्स अंतिम वर्ष की पूजा को मिस कांफिडेंस के अवार्ड से नवाजा गया। बीएससी नॉन मेडिकल अंतिम वर्ष की स्वाति को ऑल राउंड, बीकॉम ऑनर्स की रिया को मिस स्माइल, बीएससी बायोटैक की सपना को मिस लाइवली, बीकॉम ऑनर्स की दीक्षा को मिस बिंदास के खिताब से नवाजा गया। फैक्लिटी में मिसेज थीम का खिताब कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिका विवेक नरूला को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें