फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर घर-घर में पूजी गईं देवी स्वरूप कन्याएं

Wed, 05 Apr 2017 12:11 AM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
c - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
नवरात्र के आठवें दिन अष्टमी पर व्रतधारियों ने घर-घर में देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर व्रत खोला। वहीं, अन्य श्रद्धालुओं ने भी कंजका पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में अष्टमी पर सुबह से शाम तक  भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्तों ने विशेष रूप से महागौरी की पूजा-अर्चना कर अपने-अपने मन की मुरादें मांगी। सुबह-शाम की आरती में भी काफी संख्या में भक्तों ने हाजरियां भरी।
विज्ञापन

अष्टमी के दिन महागौरी का पूजन करने का विधान है। इसके चलते मंगलवार को मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु उमड़े नजर आए। मॉडल टाउन के सनातन धर्म मंदिर, मॉडल कॉलोनी के रामजी की कुटिया, रेलवे स्टेशन के समीप स्थित प्राचीन देवी मंदिर, यमुना गली स्थित मां भगवती मंदिर, कैंप के श्रीसनातन धर्म मंदिर, गीता भवन मंदिर, शिव मंदिर, शनि मंदिर, छोटी लाइन स्थित जंगलावाली माता मंदिर, जगाधरी के देवीभवन बाजार स्थित प्राचीन देवी मंदिर के अलावा ट्विनसिटी के अन्य मंदिरों में सुबह छह बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन व आरती कर मन्नते मांगी। कई व्रतधारियों ने मंदिरों में ही कन्याओं को भोजन में हलवा-पूड़ी व छोले और कड़ी-चावल का सेवन करवा उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। मॉडल टाउन के अविनाश, रुपेंद्र, गुरजीत, सरीता, अंजू ने बताया उन्होंने नवरात्र के सभी व्रत रखे और अष्टमी के दिन कंजका पूजन कर अपना व्रत खोला।

मंदिरों में लगा मेला, जुटे हजारों की संख्या में श्रद्धालु
जिले की सीमा पर हिमाचल के सिरमौर से लगते पर्वर्तीय क्षेत्र पर त्रिलोकपुर में नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहे मेले में अब तक लाखों श्रद्धालु आ चुके हैं। अष्टमी के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मां बाला सुंदरी, मां त्रि-भवानी और मां ललिता देवी के दर्शन किए और कंजका पूजन कर आशीर्वाद लेकर मनोकामनाएं मांगी। जगाधरी के देवीभवन बाजार स्थित प्राचीन देवी मंदिर में भी अष्टमी पर लगे मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के बाहर दोनों ओर मार्ग पर विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के लिए दर्जनों दुकानें सजी, जिन पर सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। मंदिर के पुजारी द्वारा विशेष रूप से महागौरी की आरती व पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने कंजा पूजन कर अपने मन की मुरादें मांगी।
विज्ञापन


...अब कंजकों को भाने लगे महंगे गिफ्ट
कंजका पूजन में जहां पहले चूनरी और दान दक्षिणा से काम चल जाता था वहीं, अब कंजकों को पेन-पेंसिल, जमैट्री और महंगे गिफ्ट भाने लगे हैं। कन्या पूजन के चलते बाजार में गिफ्ट शॉप पर श्रृंगार सेट और चॉकलेट से लेकर टेडी बियर तक की खासी डिमांड देखी गई। मॉडल टाउन में एक गिफ्ट शॉप पर खरीददारी के लिए पहुंची रजनी और साक्षी ने बताया कंजकों को अब महंगे और आकर्षक गिफ्ट अधिक भाने लगे हैं, इसीलिए वे गिफ्ट शॉप पर कंजकों के लिए कोई अच्छा सा गिफ्ट खरीदाने पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें