फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर में शॉल फंसने से इलैक्ट्रीशियन की मौत

Tue, 31 Jan 2017 11:46 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करते हुए इलैक्ट्रीशियन की शॉल मोटर में फंस गई। जिससे वह मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक करनाल के फूंसगढ़ का रहने वाला था। हादसा बुड़िया चुंगी के नजदीक स्थित एसके प्लाइवुड फैक्ट्री में हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



करनाल के गांव फूंसगढ़ निवासी 40 वर्षीय सलिंद्र जगाधरी में बुडिय़ा चुंगी के निकट एसके प्लाइवुड की फैक्ट्री में तीन साल से बतौर इलैक्ट्रीशियन काम करता था और जगाधरी में ही किराये के मकान में रहता था। सोमवार रात वह ड्यूटी पर गया था। मंगलवार अलसुबह उसने ठंड से बचने के लिए शरीर पर शॉल ओढ़ रखी थी। इस दौरान जब उसने मोटर चलाई तो उसकी शॉल उसमें फंस गई। जिससे वह मोटर की ओर घसीटता गया। वह मोटर में फंसी शॉल के साथ फंसता चला गया और मशीन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते  ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें