जिला कराटे संघ की ओर से रेड रोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल माडल टाउन में कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट कराया गया। संघ के महासचिव नरेश कुमार की जिला कराटे संघ ने मुहिम चलाई है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटियों को कराटे का खिलाड़ी बनाओ। जिसके तहत बेटियों को निशुल्क कराटे सिखाए जाते है। बेल्ट टेस्ट में विजेता खिलाड़ी मिष्ठी, मिहंका, मनर, भवगुन, दिवनूर, नित्या, तनवी, रूबानी, सानवी, उदय, रीत को ओरेंज बेल्ट से नवाजा गया। कशिश, प्रगति को येलो बेल्ट से सम्मानित किया गया। संघ के महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि संघ का सपना है कि हर दो किलोमीटर पर एक कराटे सेंटर हो। जहां पर बेटियां सेल्फ डिफेंस सीख सके और गांव में भी हमने कराटे की कक्षाएं खोली हुई है। फर्कपुर, मंडेबरी, छछरौली, खिजराबाद, बिलासपुर, मुस्तफाबाद, साढौरा में भी बेटियों को निशुल्क कराटे सिखाने के लिए सेंटर खोले जाने के प्रयास चल रहे है।