तेजली खेल परिसर में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसका आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से किया गया। इसमें जिले के सभी खंडों की विजयी प्रतिभागियों के बीच 100, 300, 400 व 400 मीटर की दौड़ व पांच किलोमीटर की साइकिल रेस और पटेटो व चाटी रेस कराई गई।
सौ मीटर दौड़ में खंड बिलासपुर से लक्ष्मी प्रथम, खंड रादौर से सुनीता द्वितीय, खंड साढौरा से रजनी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 300 मीटर दौड़ में खंड छछरौली से प्रिंयका प्रथम, जगाधरी शहरी से कुसुम द्वितीय व खंड छछरौली से शबनम तृतीय स्थान पर रही तथा 400 मीटर दौड़ में खंड छछरौली से रेणू प्रथम, इसी खंड से मीनाक्षी द्वितीय व खंड जगाधरी ग्रामीण से पूजा तीसरे स्थान पर रही।
पांच किलोमीटर की साइकिल रेस में खंड छछरौली से राखी प्रथम, खंड साढौरा से मनजीत कौर द्वितीय व खंड रादौर से गीता तीसरे स्थान पर रही। पोटेटो रेस में खंड बिलासपुर से मेवा देवी प्रथम, खंड जगाधरी शहरी से पुष्पा द्वितीय व खंड छछरौली से रामदुलारी तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार चाटी रेस में खंड बिलासपुर से सलिंद्रो प्रथम, खंड साढौरा से मनप्रीत कौर द्वितीय व खंड जगाधरी शहरी से रेखा तीसरे स्थान पर रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम आने वालों को 4100 रुपये, द्वितीय आने वालों को 3100 रुपये तथा तृतीय आने वालों को 2100 रुपये की राशि दी गई। ईनाम की यह राशि विजेता महिलाओं के खातों में डाली गई। कहा ऐसे आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास व स्वावलंबन की भावना बढ़ती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में सूचना जनसंपर्क विभाग के पूर्ण सिंह ने नारी शक्ति व उत्थान पर कविता सुनाई जिसे उपस्थित महिलाओं ने बहुत सराहा। मौके पर जिला की सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, संरक्षण अधिकारी ऋचा बुद्धिराजा, महिला सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहे।