फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी डफली, अपना राग अलापते नजर आए हुड्डा-तंवर समर्थक

Tue, 10 Jan 2017 12:26 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
d - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
 नोटबंटी को लेकर सोमवार काग्रेंसी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेतृत्व कांग्रेस नेत्री हरियाणा प्रभारी व राज्यसभा सांसद विपलव ठाकुर, एसएस लक्की व देवीनगर ओमप्रकाश ने किया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन में फिर से गुटबाजी नजर आई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी छोड़ दोनों गुटों के समर्थकों ने गुट प्रमुख के जिंदाबाद के नारे लगाए। हुडा गुट के समर्थक जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे, वहीं तंवर गुट के समर्थकों ने अशोक तंवर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ज्ञापन दिया। हालांकि प्रदर्शन के बाद दोनों गुटों के सदस्य एक साथ लघु सचिवालय से बाहर निकले।
विज्ञापन



नोटबंदी को लेकर पहले भी विवादों में रही कांग्रेस एक बार फिर से विवादों में आ गई, पहले फतेहाबाद में नोटबंदी को लेकर विवाद और अब यमुनानगर में नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की गुटबाजी। प्रदेश में हुड्डा व तंवर गुट के समर्थक यहां भी अपनी डफली और अपना राग अलापते नजर आए। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने आए कांग्रेसी कार्यकर्ता केवल अपने गुट प्रमुखों के जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने यहां प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद विपलव ठाकुर का भी इंतजार नहीं किया। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लघु सचिवालय में जाते ही अन्य कांग्रेसी भी पीछे-पीछे चल पड़े। सभी आगे बढ़ने की होड़ में रहे। जब जिला उपायुक्त ज्ञापन लेने के लिए अपने कार्यालय से बाहर आए तो प्रदेश प्रभारी विपलव ठाकुर को बुलाया गया। लेकिन यहां किसी भी कार्यकर्ता के हाथ में ज्ञापन कॉपी नहीं थी। ज्ञापन कॉपी न होने के कारण डीसी फिर अपने कार्यालय में लौट गए। उनके लौटने के बाद प्रभारी विपलव ठाकुर ज्ञापन ढूंढने में लग गईं। ज्ञापन आने के बाद विपलव ठाकुर डीसी कार्यालय में गईं और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, कांग्रेस नेता भूपेंद्र राणा, देवेंद्र चावला, बीएल सैनी, जाकिर हुसैन, बृजपाल छप्पर, सतीश तेजली, सतपाल कौशिक, कृष्णा पंडित, डा. राजन, पूर्व विधायक राजपाल, राजेश कटारिया, रविंद्रपाल रोजी, अनिल गोयल, राजकुमार कांबोज, आस मौहम्मद, असलम खेड़ी, इंतजार हुसैन, भोपाल भाटी, प्रदीप बिंद्रा, मनोज कुमार, मोहनवर्मा, राकेश शर्मा काका, हासिम, युद्धवीर सोनू, नरेश शर्मा, सुरेश ढांडा, कृष्णमूर्ति, अनिल पांजुपुर, छिंदा, युवा प्रधान बिंद्रा, राय सिंह, मेम सिंह दहिया, मिनाक्षी कांबोज, अनिल गोयल आदि मौजूद थे।

दूसरे गुट ने फूंका मोदी का पुतला  
एक गुट के सदस्यों ने जहां लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। वहीं दूसरे गुट के सदस्यों ने कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंक रोष जताया।
विज्ञापन

 
नोटबंदी में हुआ भ्रष्टाचार, बड़ी एजेंसी से कराई जाए जांच : ठाकुर
हरियाणा प्रभारी विपलव ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जो कालेधन को निकालने के लिए षयडंत्र रचा था, वह कामयाब नहीं रहा। देश की जनता को नोटबंदी में बैकों की लाइनों में खड़ा कर दिया, लेकिन कोई विधायक, मंत्री व उद्योगपति इस लाइन में नहीं दिखाई दिया। नोटबंदी पूरी तरह फेल रही है, नोटबंदी में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी किसी बड़ी एजेंसी से जांच करवाई जाए।

ये है मांगें :
कांग्रेसियों ने ज्ञापन में प्रधानमंत्री से देश में फैल रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने, उन पर सहारा व बिरला ग्रुप से धन वसूली के गंभीर आरोप लगे होने का स्पष्टीकरण दिए जाने और मामले की जांच किए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से उन पर लगे आरोपों के बारे में अभी तक चुप्पी साधे जाने के बारे में देश की जनता को अवगत करवाए जाने, नोटबंदी के दौरान हुए घोटालों की जांच किए जाने, भाजपा के बड़े नेताओं के पास से नोटबंदी के दौरान करोड़ों रुपये मिलने पर अभी तक जांच न किए जाने का कारण बताए जाने, नोटबंदी के दौरान देश भर में 115 से अधिक लोगों की हुई मौत के मामले में मृतकों के परिवारों से माफी मांगे जाने की मांग की। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री से बैंकों से पैसे निकालने की पांबदी हटाए जाने, भोजन के अधिकार के तहत दिए जाने वाले राशन की कीमत को एक वर्ष तक आधा  किए जाने व बीपीएल परिवारों के खातों में कम से कम 25 हजार रुपये जमा आदि करवाए जाने की मांग की गई।
 
हाईवे पर लगा जाम
कांग्रेसियों के प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे 73 पर लघु सचिवालय के सामने जाम लग गया। जब कांग्रेसी जगाधरी अनाजमंडी गेट के समक्ष नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे तो हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गई। एक गुट के जाने के बाद दूसरा गुट प्रधानमंत्री का पुतला जलाने के लिए हाईवे पर आ गया और पुतला फूंका। इस दौरान भी हाईवे पर दोनों और जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें