फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट आई कार, महिला की मौत, आठ की हालत गंभीर

Wed, 22 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
pic - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
बच्चों के पास होने की मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार में भंडारा देने जा रहे परिवार की कार एनएच-73
विज्ञापन

(चंडीगढ़-रुड़की) पर गांव भंभौली के समीप गुड़ लदे ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें परिवार की एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
पिंजौर के गांव सूरजपुर निवासी कमलदीप (37) ने बताया उन्होंने मन्नत मांगी थी उनके परिवार में सुख-स्मृद्धि रहे और उनके बच्चे स्वस्थ रहें व परीक्षाओं में पास हो जाएं। बच्चों की परीक्षा के बाद सभी ने हरिद्वार में जाकर भंडारा देने की योजना बनाई। परीक्षा परिणाम में बच्चों के अच्छे अंक आने पर वह बुधवार को हरिद्वार जा रहे थे। शहर के ही ड्राइवर बलबीर की इनोवा कार बुक की। कार में उनकी पत्नी संगीता देवी (32), छह वर्षीय बेटा मुकुल, पिता वेद प्रकाश (65) माता बिमला देवी (60) छोटा भाई अमरदीप (32) अमरदीप की सीमा देवी (32) उनकी दस वर्षीय बेटी मन्नत व आठ वर्षीय बेटा अंशु, चाचा तरसेम (55)व चाची चन्ना (50) सवार थी। सभी अलसुबह करीब साढ़े चार बजे घर से चले थे। इस दौरान एनएच-73 (चंडीगढ़-रुड़की) पर गांव भंभौली के समीप हाइवे पर बनी पुलिया को पार करने के दौरान सामने जगाधरी की ओर से गुड़ से भरे एक ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन



चींख-पुकार सुन घायलों की मदद को आए राहगीर
पुलिया पर पहुंचते ही ट्रक अचानक कार की तरफ झुक गया और उनकी कार से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद ट्रक व इनोवा अनियंत्रित हो गए और हाइवे किनारे पलट गए। ट्रक व कार दोनों काफी दूर तक घसीटते गए और क्षतिग्रस्त हो गए। हाइवे से गुजर रहे लोगों ने कार को पलटते देखा और उसमें फंसे लोगों की चींख-पुकार सुन उनकी मदद को आगे आए। राहगीरों ने सभी लोगों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिवार के अन्य आठ सदस्यों की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में संगीता देवी (32), छह वर्षीय मुकुल, वेदप्रकाश (65), बिमला देवी (60), अमरदीप (32), दस वर्षीय मन्नत व आठ वर्षीय अंशु, तरसेम (55) व चन्ना (50) शामिल है, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

 
बार-बार किए फोन, नहीं पहुंची एंबुलेंस
घायलों में वेदप्रकाश का कहना है कि हादसे के बाद उन्होंने फोन पर एंबुलेंस की मदद लेने के लिए कई बार फोन किए, लेकिन मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें व परिवार के अन्य सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर थाना छप्पर के एएसआई दिलबाग सिंह टीम के साथ जांच करने पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया वहीं, श्रतिग्रस्त कार व ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

फोटो-12 से 17

 
बुलेट की टक्कर से राहगीर की मौत
एनएच-73 ए जगाधरी-पौंटा पर मानकपुर के समीप बुलेट की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। गांव हड़ौली निवासी सतीश ने बताया उनके बड़े भाई रामपाल (55) मानकपुर में प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता था। वह मानकपुर में सड़क किनारे खड़े होकर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति में आती बुलेट ने उनके भाई को टक्कर मार दी। इसने उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में पहुंचते ही रामपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें