कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पांचों राज्यों के चुनाव में भारतीय जतना पार्टी की करारी हार होगी और कांग्रेस संतोषजनक सीटों पर आएगी। तंवर रविवार को यमुनानगर में विश्वकर्मा चौक के समीप पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा जो वायदों कर भाजपा सत्ता में आई, उनमें से एक भी वह पूरा न कर पाई। भाजपा द्वारा स्वामी नाथन आयोग को एक कलम से पूरा करने की बात कही गई थी, किंतु आज तक यह मामला लटका हुआ है। कहा नोटबंदी से भारत की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, अभी जनता को इसके नुकसान के बारे में पता नहीं है। आने वाले दिनों में इसका खामियाजा जनता भुगतेगी।
प्रधानमंत्री कैशलेस के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन खुद भाजपा के मंत्रियों को कैशेलस की जानकारी नहीं है। कालाधन के नाम पर लोगों का पैसा बैंक में जमा करा लिया और सभी लैसकेश दिया। आज भी 89 प्रतिशत लोगों को एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी नहीं हैं। ऐसे में कैशलेस व्यवस्था लागू होते नहीं दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय पर नोटबंदी का फरमान सुनाया जिस समय शादियों का सीजन था। किसानों को खाद व बीज की जरूरत थी। लोग अपने ही पैसे के लिए लाइन में लगे रहे। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 11 जनवरी को कांग्रेस पार्टी दिल्ली में जन संवेदना सम्मेलन करेगी।
इसमे आगामी रणनीति बनाई जाएगी। नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस छह जनवरी से सड़क पर उतरी हुई है। नौ जनवरी को यमुनानगर के लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर डीसी कार्यालय का घेराव कर डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। फतेहाबाद में हुई धक्कामुक्की पर तंवर ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व बीच में घुस जाते हैं, जो कि ऐसी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। एसवाईएल पर उन्होंनें कहा कि पीएम ने शीतकालीन सत्र में विपक्ष को बोलने नहीं दिया। कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी और हरियाणा के हिस्से का पानी यहां की जनता तक लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि एसवाईल को चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए, बल्कि जनहित में कार्य करना चाहिए। मौके पर भूपेंद्र राणा, देवेंद्र चावला, सुरेश ढांडा, राजेश आदि मौजूद रहे।