फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम ने दिलाया किसानों की जमीन पर मालिकाना हक: दहिया

Tue, 17 Jan 2017 12:33 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
d - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विचार मंच एवं ट्रस्ट द्वारा जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में सहयोग एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल सिंह मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव डॉ. विजय दहिया ने की। दीनबंधु छोटूराम के विचारों की आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता विषय पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय दहिया ने कहा जिस समय देश पराधीन था और आजादी की लड़ाई कई तरीकों से लड़ी जा रही थी। ऐसे वातावरण में किसानों, कमेरों व आम जनता की स्थिति दयनीय व चिंताजनक थी। ऐसे में किसानों के मसीहा छोटूराम ने किसानों के लिए अनेकों कानून सरकार से बनवाकर उन्हें राहत प्रदान की।
विज्ञापन


सुनहरे कानून बनाकर उन्होंने किसानों की जमीन पर उन्होंने मालिकाना हक दिया। इसी प्रकार और भी कानून बनाकर राजस्व मंत्री रहते हुए छोटूराम ने पूरे समाज के लिए कार्य किया। आज भी किसानों के सामने अनेकों समस्याएं हैं। यदि दीनबंधु छोटूराम के विचारों पर सरकार चलें तो किसानों के साथ आमजन का भला हो सकता है। इससे पूर्व डॉ. विजय दहिया ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि तथा मुख्यमंत्री हरियाणा के सलाहकार डॉ. योगिंद्र मलिक व अन्य सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि दीनबंधु छोटूराम विचार मंच एवं ट्रस्ट समाज को जोड़ने का और छोटू राम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में जुटा हुआ है। इसमें काफी सफलता मिली है। मंच व ट्रस्ट द्वारा समाजसेवा और सहयोग के भी कार्य किए जा रहे हैं। डॉ. योगेंद्र  मलिक ने ट्रस्ट व मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने जो पुवर्ज हुए हैं, उन्होंने हमें बहुत कुछ दिया है। मौके पर दीनबंधु छोटू राम के जीवन पर आधारित एक वृतचित्र भी दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान ही खेल बालाओं मनी कांबोज, बेबी, रितु चौहान, सविता, ईशा व योग शिक्षिका किरण गुलाटी को सम्मानित किया गया। शिवानी, वर्णिका, गीतांशी, महक, मनमोहिनी व डॉ. अंजु वाजपयी का अभिनंदन किया गया। ओमपति देवी, जसवंती, उर्मिला, बबीता, पिंकी और कौशल्या को सिलाई मशीन देकर सहयोग प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें