फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल के शोर से आरटीए अधिकारियों को जगाने पहुंचे आजपा कार्यकर्ता

Mon, 27 Mar 2017 11:23 PM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
जिले में बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे आम जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल के शोर से आरटीए विभाग के अधिकारियों को जगाने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर ढोल बजाया और नारेबाजी की। एक घंटे तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पदाकारियों ने चेतावनी दी यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो मंत्री अनिल विज के निवास पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।  इसका नेतृत्व आम जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रभजोत सिंह ने लक्की ने किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ता करीब साढ़े 11 बजे बस स्टैंड जगाधरी के पास एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू की और ढोल बजाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते पुरानी कचहरी में बने आरटीए कार्यालय में पहुंचे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। युवा प्रदेशाध्यक्ष लक्की ने कहा सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। मगर उसके बाद भी इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ये वाहन लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कई बार इसकी शिकायत दी जा चुकी है। लोग भी लगातार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मगर अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। आरोप लगाया यह विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। या फिर विभागीय अधिकारी गहरी नींद में सो रहे हैं। इसलिए ढोल बजा कर उन्हें उठाने की कोशिश की गई है। मौके पर सुरेंद गुर्जर, योगी शर्मा, सद्दाम, बिट्टू राणा, इमरान, धर्मेंद्र, अंकुश, मुस्तकीन, शेरा, कृष्ण, बिल्लू, राजन व मोहित मौजूद रहे।


मंत्री के निवास पर करेंगे प्रदर्शन
युवा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा उम्मीद है अधिकारी नींद से जागेंगे और कार्रवाई करेंगे। यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास पर धरना प्रदर्शन देंगे। कहा स्वास्थ्य मंत्री ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अधिकारी मंत्री के निर्देश भी नहीं मान रहे हैं। इसलिए पार्टी मंत्री के घर के बाहर धरना देगी। साथ ही उनसे इस्तीफा भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें