यमुनानगर। यादव सभा (पंजीकृत) की बैठक रविवार को मंडौली स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। इसके तहत दया राम यादव को उप-प्रधान, मनोज यादव को सह-सचिव और राजिंदर यादव को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। चेयरमैन सुरेंद्र यादव ने कहा कि संगठन के विस्तार और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में नई टीम की अहम भूमिका रहेगी। संयोजक राव जयप्रकाश ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। संवाद