यमुनानगर। जगाधरी स्थित रामलीला भवन में यादव समाज की ओर से होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक रंग-गुलाल के स्थान पर फूलों की होली खेली गई। समाज के लोगों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर उत्सव को विशेष रूप दिया और प्रेम, भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और एकता का त्योहार है। इसे हंसी-खुशी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। समाज की ओर से यह पहल की गई है कि भविष्य में भी इसी तरह शांतिपूर्ण व उल्लासपूर्ण ढंग से त्योहार मनाए जाएंगे। इस मौके पर यादव सभा के चेयरमैन सुरेंद्र यादव, संयोजक राव जयप्रकाश, खजांची रामकृपाल यादव, केएल टीनू यादव, राव महाबीर (रेलवे वर्कशॉप), नवीन यादव, मनोज यादव, परमानंद यादव सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।