फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविवाहित प्रसूता की उम्र पता करने के लिए चाइल्ड लाइन ने सीएमओ को लिखी चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े राजनेता के घर की अविवाहित नौकरानी के मां बनने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम को पता चला है कि वह शहर के एक बड़े राजनेता के घर में काम करती थी। यह राजनेता बड़े कारोबारी भी हैं। मंगलवार को चाइल्ड लाइन की निदेशिका ने सीएमओ को चिट्ठी लिखकर प्रसूता की सही उम्र पता करने को कहा है। आधार कार्ड में युवती की उम्र 20 साल दर्शाई गई है, लेकिन चाइल्ड लाइन की टीम ने इसे नहीं माना और मेडिकल जांच के लिए चिट्ठी लिखी। वहीं मामला हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा होने के चलते प्रसूता के वार्ड के बाहर एक लेडी पुलिसकर्मी भी तैनात की गई है। दिवाली की रात को लेबर पेन होने के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर चाइल्ड लाइन और बाल संरक्षक अधिकारी की टीम ने अस्पताल पहुंचकर युवती से जानकारी हासिल की। उसने टीम को बताया था कि साढ़े तीन माह पहले कारोबारी व बड़े राजनेता के यहां काम करने आई थी। वह मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और दिल्ली की एक एजेंसी के मार्फत यमुनानगर राजनेता के घर आई थी। चाइल्ड वेेेल्फेयर सोसायटी की टीम युवती की काउंसलिंग कर रही है। मंगलवार को झारखंड से उसका भाई भी यमुनानगर पहुंचा है। फिलहाल वह भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

अविवाहित प्रसूता की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस सिक्योरिटी दिलवाई गई है और उसे किसी से भी नहीं मिलने दिया जा रहा। जिस राजनेता के घर पर यह काम कर रही थी, उन्होंने एक ही बयान दिया है। पुलिस की मौजूदगी में उनसे फिर से बात की जाएगी। आधार कार्ड में विवाहिता की उम्र 20 साल दर्शाई गई है। हमें उसकी उम्र पर संशय है। इसलिए सीएमओ को चिट्ठी लिखकर युवती की सही उम्र पता करने को कहा गया है। हमारी टीम काउंसलिंग कर रही है। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।-अंजू बाजपेयी, निदेशिका, चाइल्ड लाइन
-ये एक हाई फाई परिवार से जुड़ा मामला है। इस परिवार का कहना है कि युवती तीन महीने पहले ही काम करने आई थी। अभी सीडब्लयूसी और चाइल्ड लाइन की टीम प्रसूता की काउंसलिंग कर रही है। उनकी रिपोर्ट मिलने पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल युवती से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा और चाइल्ड लाइन की टीम के कहने पर एक लेडी कांस्टेबल सुरक्षा में तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद वालिया, एडिशनल एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें