कार्यक्रम के दौरान आरती करते कमेटी पदाधिकारी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। श्रीराम नवमी दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से दशहरे पर प्रतापनगर में दंगल करवाया गया। दंगल में 50 से अधिक मुकाबले करवाए गए।
पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुश्ती के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। कमेटी के आयोजकों ने बताया कि दशहरे पर हर वर्ष दंगल करवाया जाता है। इसका उद्देश्य आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कुश्ती को जीवित रखना है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और ग्रामीण संस्कृति को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। बतौर अतिथि थाना प्रभारी रोहतास कुमार और पूर्व सरपंच एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने शिरकत की।