संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तेजली खेल परिसर के मल्टीपर्पज हॉल में जिलास्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में जिला कुमार एवं जिला केसरी चुने जाएंगे। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 23 व 24 जून को होगी। योजना अनुसार राज्य के कुश्ती केंद्र, निजी अखाड़ा, निजी कुश्ती केंद्र, शिक्षण संस्थान व कर्मचारी भाग ले सकते हैं।
जिला खेल विभाग तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए सभी अधिकारियों, कोच व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि इस साल अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला केसरी व जिला कुमार के लिए विभाग की ओर से नियम निर्धारित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के बारे संक्षिप्त जानकारी के लिए कुश्ती प्रशिक्षक अमित कुमार से 9315379560 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि पुरुष वर्ग में अंडर 17 आयु वर्ग (पुरुष) फ्री-स्टाइल व ग्रीको रोमन वजन 41-45 किलोग्राम, 48 किलोग्राम, 51 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 71 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 92 किलोग्राम, 110 किलोग्राम में करवाई जाएगी।
वहीं जूनियर अंडर 21 वर्ष पुरुष फ्री स्टाइल वजन 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम, 92 किलोग्राम, 97 किलोग्राम, 125 किलोग्राम में करवाई जाएगी। जूनियर अंडर 21 वर्ष पुरुष ग्रीको रोमन वजन 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 72 किलोग्राम, 77 किलोग्राम, 82 किलोग्राम, 87 किलोग्राम, 97 किलोग्राम, 130 किलोग्राम में होगी।
सीनियर वर्ग (पुरुष) फ्री स्टाइल वजन 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम, 92 किलोग्राम, 97 किलोग्राम, 125 किलोग्राम में करवाई जानी है। सीनियर वर्ग (पुरुष) ग्रीको रोमन 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 67 किलोग्राम, 72 किलोग्राम, 77 किलोग्राम, 82 किलोग्राम, 87 किलोग्राम, 97 किलोग्राम, 130 किलोग्राम में करवाई जाएगी।
महिला वर्ग अंडर 17 आयु वर्ग फ्री स्टाइल वजन 36-40 किलोग्राम, 43 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 49 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 69 किलोग्राम, 73 किलोग्राम में करवाई जाएगी। जूनियर अंडर 21 वर्ष महिला फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 68 किलोग्राम, 72 किलोग्राम, 76 किलोग्राम में होगी। सीनियर वर्ग फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 68 किलोग्राम, 72 किलोग्राम, 76 किलोग्राम में करवाई जाएगी।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि अंडर-17 वर्ष आयु वर्ग पहलवान की आयु एक जनवरी 2007 के अनुसार जांच जाएगी। अंडर 21 वर्ष आयु वर्ग पहलवान की आयु एक जनवरी 2003 से जांची जाएगी। पुरुष वर्ग में जिला कुमार फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन में 74 किलोग्राम भार तक और जिला केसरी के लिए 74 किलोग्राम भार से ऊपर के पहलवान भाग लेंगे।
महिला वर्ग में जिला कुमारी फ्री स्टाइल में 62 किलोग्राम भार और जिला केसरी के लिए 62 किलोग्राम भार से ऊपर के पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पहलवानों को वजन के समय आयु प्रमाण पत्र दिखाने होंगे। वहीं अपने आधार कार्ड की प्रति व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आनी होगी।
पहलवानों का वजन अखाड़ा इंचार्ज द्वारा प्रस्तुत सूची के अनुसार लिया जाएगा। जिस सूची में पहलवान का नाम, जन्मतिथि, स्कूल व कक्षा अंकित होगी। पुरुष पहलवानों का वजन 23 जून को सुबह आठ से 9 बजे और महिला पहलवानों का वजन 24 जून सुबह आठ से नौ बजे तक मल्टीपर्पज हॉल, तेजली खेल परिसर में होगा।