फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांवपेच

Wed, 09 Sep 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अजीजपुर कलां में दंगल का शुभारंभ करते मुख्य अति​थि व अन्य। आयोज​​क - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड के गांव अजीजपुर कलां में श्री गोगा मेड़ी मेले के अवसर पर दंगल आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के नामी पहलवानों ने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे।
मुकाबलों में करनाल के अनुज को अजीजपुर के यश पराजित किया। अजीजपुर के हर्षित और शामली के अमित तथा तेजली के अतुल और उत्तर प्रदेश के बिल्लू के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे। यमुनानगर के बग्गा ने उत्तर प्रदेश के अनूप को हराया। अजीजपुर के निखिल ने पंजाब के मोनू को मात दी।
विज्ञापन

अखाड़े के कोच एवं यमुनानगर केसरी निखिल शर्मा ने अपने से अधिक वजन वाले पंजाब के पहलवान को चित कर मुकाबला जीता। दंगल का आयोजन एएसपी अखाड़ा के संयोजक सुशील शास्त्री के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राणा मुख्यातिथि और ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश भूरा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

नरेंद्र राणा ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले दंगल युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिव कुमार कौशिक, रामचंद्र शास्त्री, दिनेश शर्मा, अनिल धीमान, नरेश शर्मा, राजकुमार नंबरदार, राजेश शर्मा, सुभाष काजल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें