दंगल में कई जगहों से आए पहलवानों ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि किन्नर ज्ञानो महंत ने हिस्सा लिया। दंगल में महिला पहलवान ने भी भाग लिया। इममें कविता, गुड़ा सुनीता पानीपत शामिल रहीं। पहलवानों में पहला इनाम अशोक राणा इंद्री ने 51,000 रुपये, दूसरा इनाम सुरेंद्र दिल्ली ने 31,000 रुपए, तीसरा इनाम नेपाल के पहलवान लक्की थापा ने 21,000 और चौथा इनाम अशोक परछोला ने 11,000 रुपये का जीता। महिलाओं में सुनीता विजय रहीं। इस मौके पर राहुल गर्ग, सतीश आडवाणी आदि उपस्थित रहे।