फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्षेत्रपाल महाराज की पूजा कर किया जलाभिषेक

Mon, 09 Sep 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। श्री खेड़ा मंदिर प्रांगण में वार्षिक सामूहिक जग कार्यक्रम किया गया। आयोजन श्री खेड़ा मंदिर व्यास सरोवर कल्याण समिति ने कस्बा वासियों के सहयोग से किया। इसमें सबसे पहले क्षेत्रपाल महाराज की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
हवन में सरपंच कीर्ति रानी, किशोर खुराना, अशोक केसरी, प्रवीन सिंगला व क्षेत्र के लोगों ने आहुतियां डालीं। हवन का कार्य पंडित राजेश शर्मा ने पूरे विधि विधान से संपन्न कराया। प्रधान अनिल कक्कड ने कहा कि हवन के साथ कोई मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है। शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। कोई भी मंत्र सुविधानुसार बोला जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्रपाल की पूजा-अर्चना करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। मानव को जीवन में दैनिक क्रियाओं करने के साथ निष्काम भाव से समाज सेवा करनी चाहिए। हवन वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के साथ अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। हवन के धुएं से प्राण में संजीवनी शक्ति का संचार होता है।
विज्ञापन

हवन से बीमारियों से छुटकारा पाने का जिक्र ऋग्वेद में भी है। हवन के लिए पवित्रता की जरूरत होती है, ताकि सेहत के साथ उसकी आध्यात्मिक शुद्धता भी बनी रहे। हवन करने से पूर्व स्वच्छता का ख्याल रखें। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शिव कुमार धमीजा, पंकुश खुराना, अशोक धीमान, राजी, राकेश बेदी, रवि भूषण, जसपाल भटटी, कमल धमीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें