फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सबसे अधिक पॉलिथीन इकट्ठा करने वाले कर्मी होंगे सम्मानित

Wed, 01 Jul 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कर्मचारी को सम्मानित करते निगम आयुक्त व उप​स्थित अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने मुहिम चलाई है। इसके तहत सबसे ज्यादा पॉलिथीन एकत्र करने वाले सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार को छह कर्मचारियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि सबसे अधिक पॉलिथीन एकत्रित करने वाले कर्मचारी को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 2100 रुपये व तृतीय स्थान पाने वाले को 1100 रुपये दिए जा रहे है। हमारा उद्देश्य शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाना है। अभियान के तहत निगम कर्मचारियों ने रोजाना सड़क किनारों, डिवाइडर और सार्वजनिक स्थानों से पॉलीथिन एकत्रित की।
विज्ञापन

रोजाना एकत्र की जा रही पॉलिथीन का पूरा रिकॉर्ड रखा गया है। उन्होंने बताया कि शहर से एकत्रित की गई पूरी पॉलिथीन बर्बाद नहीं होने दी जाएगी। इसे बिजली बनाने के लिए सोनीपत के मुरथल स्थित ऊर्जा प्लांट में भेजा जाएगा, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा। नगर निगम यह योजना रोटरी क्लब यमुनानगर के सहयोग से चला रहा है।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को किया सम्मानित
योजना का पहला चरण 23 अप्रैल से 22 मई तक चला। इस दौरान वार्ड नंबर 12 में संजीव ने कुल 98 किलोग्राम पॉलिथीन एकत्रित कर पहला स्थान हासिल किया। वार्ड नंबर एक के अशोक कुमार 84 किलोग्राम पॉलिथीन के साथ दूसरे स्थान पाया। वार्ड नंबर आठ के बाबू राम ने कुल 80 किलोग्राम पॉलिथीन एकत्रित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरा चरण 23 मई से 29 जून तक चला। इसमें वार्ड नंबर 21 के राजेश ने सबसे अधिक 154 किलोग्राम पॉलिथीन इकट्ठा कर पहला स्थान हासिल किया। वार्ड नंबर 16 के सुरेंद्र ने 126 किलोग्राम पॉलिथीन के साथ दूसरा और वार्ड नंबर 14 के करनैल सिंह 120 किलोग्राम पॉलिथीन एकत्रित कर तीसरे स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें