यमुनानगर। जोडियो गुरुद्वारा के पास प्लाईवुड फैक्ट्री के मजदूर पर बदमाश ने सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया और मोबाइल व आठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।
ससौली रोड तिलक नगर निवासी इंतजार ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दामला स्थित हाफलुस प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह शुक्रवार की शाम को फैक्ट्री से साइकिल पर अपने घर के लिए आ रहा था। जब वह जोडियो गुरुद्वारा के पास से होता हुआ कच्चे गोहर पर पहुंचा। तभी गन्ने के खेत से बदमाश निकलकर आया और उसके सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर नीचे जा गिरा। बदमाश ने उसकी जेब से मोबाइल व आठ हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक सवार ने महिला का पर्स झपटा
जगाधरी। गांव धर्मकोट निवासी रीना ने सदर जगाधरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को बाजार से लौट रही थी। जब वह भटौली के पास पहुंची। तभी बाइक सवार बदमाश ने उससे पर्स झपट लिया। पर्स में सात हजार रुपये व मोबाइल था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।