फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: त्योहारों पर घर लौटे मजदूर, प्लाईवुड उत्पादन 35 फीसदी तक घटा

विज्ञापन
पांसरा रोड पर प्लाई फैक्टरी में तैयार प्लाई। आर्काइव
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारों की खुशियां मनाने के लिए मजदूरों के घर लौटने से जिले के प्लाईवुड कारोबार में उत्पादन प्रभावित होने लगा है। फैक्टरियों में श्रमिकों की संख्या घटने के कारण उत्पादन 30 से 35 प्रतिशत तक कम हो गया है।
कई इकाइयों में नाइट शिफ्ट बंद करनी पड़ी है, जबकि दिन में भी सीमित श्रमिकों के सहारे काम चलाया जा रहा है। बिहार और पश्चिम बंगाल के मजदूर दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा मनाने के लिए अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। उद्यमियों को उम्मीद है कि छठ पूजा के बाद श्रमिकों की वापसी से उद्योग में कामकाज सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्लाईवुड कारोबार में करीब 80 प्रतिशत श्रमिक बिहार और पश्चिम बंगाल से आते हैं। त्योहारों के कारण इनकी घर वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। पश्चिम बंगाल के मजदूर नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा मनाने के लिए घर लौटते हैं, जबकि बिहार के श्रमिक दिवाली और छठ पूजा परिवार के साथ मनाने को प्राथमिकता देते हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले करीब 50 प्रतिशत मजदूर अब तक अपने घर जा चुके हैं। शेष श्रमिक भी धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें