यमुनानगर। रायपुर कॉलोनी में मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक विमल बिहार का रहने वाला था। यहां पर एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शनिवार रात वह अपने कमरे पर आया। विमल की पत्नी काम से घर लौटी तो उसने देखा कि घर का दरवाजा बंद है, उसने आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खोला । कमरे की दीवार से सीढ़ी लगाकर रोशनदान से झांककर देखा तो विमल ने फंदा लगाया हुआ था।