संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जोडियो स्थित चावला प्लाईवुड में मशीन पर कार्य करते हुए मजदूर अमित कुमार की गर्दन पर प्लाईबोर्ड गिर गया। गर्दन कटने से उसकी मौत हो गई।
मृतक अमित कुमार (30) मूल रूप से बिहार के जिला मुंगेर के गांव काजिक चक बिहमां का रहने वाला था। वह लगभग दस वर्ष से चावला प्लाईवुड में कार्य कर रहा था। मंगलवार को वह शेल्डिंग मशीन पर कार्य कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।