फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
व्यासपुर। खंड के गांव ढलौर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार को आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार कौशिक और सचिव रितू मुख्य रूप से मौजूद रहे। कौशिक ने आंगनबाड़ी केंद्र को कॉपी, पेंसिल, वाटर कैंपर, दरियां सहित अन्य सामान भेंट किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के खान-पान, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश रानी, पिंकी रानी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें