फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेलकूद में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, सुरभि चुनी गईं बेस्ट मदर

Tue, 17 Nov 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साइकिल रेस प्रतियोगिता में ​हिस्सा लेतीं युवतियां। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खेल मैदान में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तरविंदर कौर की अगुवाई में हुआ। प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेस्ट मदर प्रतियोगिता में व्यासपुर की सुरभि ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की 300 मीटर दौड़ में तोषा प्रथम, सीमा द्वितीय और तरुणा तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में पलक ने पहला, शबनम ने दूसरा और रीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में आरती प्रथम, मीनू द्वितीय और रजनी तृतीय रही। वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो में रजनी प्रथम, मीरा द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर में मनीषा ने पहला, मलकीत ने दूसरा और नीतू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और सीमा तृतीय रही। बेस्ट मदर प्रतियोगिता में सुरभि प्रथम, संतोष द्वितीय और सोफिया तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

तरविंदर कौर ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और स्वास्थ्य के प्रति रुचि पैदा करना है। उन्होंने महिलाओं से घरेलू जिम्मेदारियों के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, सुपरवाइजर कमलेश, मेघा कौशल, मोनिका, नैन्सी, गौरव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

साइकिल रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं युवतियां। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें