फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने लिया स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प

Sun, 21 Jun 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
योग क्रियाएं करती अग्रवाल महिला संगठन की महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला संगठन की ओर से दो दिवसीय योग कक्षा का आयोजन शहर के निजी योग केंद्र में किया गया। इस दौरान महिलाओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
केंद्र संचालिका गीता गुलाटी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास किया। संगठन की प्रधान रीतू गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, लचीला और ऊर्जावान बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग तनाव, चिंता और अवसाद को कम कर मानसिक शांति एवं एकाग्रता प्रदान करता है। योग प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने, रक्त संचार को बेहतर करने और विभिन्न बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। महिलाओं के लिए योग विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि यह हार्मोनल संतुलन बनाए रखने, शारीरिक फिटनेस बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर पूजा बंसल, पूजा गर्ग, स्वाति गोयल, पूनम, पारुल अग्रवाल, स्नेह, गीता गुलाटी,अनु गोयल सहित पस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें