फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं ने कीर्तन कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Wed, 08 Jul 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर के शिवमंदिर में कीर्तन करती महिला श्रद्धालु। कमेटी
विज्ञापन
रादौर। भंडारे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध बाबा बंसी वाले की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शिव मंदिर अंधेरिया बाग में संकीर्तन करवाया गया। इसके साथ मंदिर में भंडारा लगाया गया। श्रद्धालुओं ने कीर्तन बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धालु कुसुम लता सिंगला ने बताया कि बाबा बंसी वाले का जीवन सादगी, सेवा और मानवता के लिए समर्पित था। बाबा ने निर्वाण से पहले ही अपने अनुयायियों को स्पष्ट कर दिया था कि उनकी कोई गद्दी नहीं होगी। बाबा बंसी वाले ने पूरी जिंदगी सादगी से एक लंगोट में बिताई। इस दौरान राजीव गोयल, अनिल कुमार, अविनाश, संगीता, अमित गुप्ता, सतीश कुमार, सोहनलाल, राजेंद्र, प्रमोद गोयल, विनेश शर्मा, अरविंद गुप्ता, कनिका सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें