यमुनानगर। गांव मैहरामपुर में स्वयं सहायता समूह के गंगा ग्रुप ने तीज पर्व मनाया। ग्रुप की प्रधान अनु रानी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के गंगा ग्रुप में 11 महिलाएं हैं। पर्व को सभी ने उत्साह के साथ गीत गाकर व नृत्य कर मनाया। अनु ने बताया कि सभी सुहागन महिलाओं को शृंगार भेंट कर उनके अच्छे जीवन की मंगल कामना की गई। सीएलएफ से प्रधान नरेंद्र व कमलेश ने तीज की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ग्रुप सचिव नीलम, खजांची गुरमीत कौर, नीतू, शीतल, कस्तूरी देवी, रिंकी, मनजीत कौर मौजूद रहीं। संवाद