फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने मजदूरों के लिए तैयार किए मास्क

विज्ञापन
संस्था को मास्क सौंपती महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जगाधरी। बॉडी माजरा स्थित विकास, आज़ाद, प्रगति और शक्ति स्वयम सहायता समूह की ओर से एक सोच नई सोच संस्था को 150 मास्क तैयार करके दिए। इस दौरान विकास महिला स्वयं सहायता समूह सदस्य कविता ने बताया प्रशाशन द्वारा कुछ नियम और शर्तों के साथ फैक्टरी व दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। यहां हजारों की संख्या में मजदूर काम करते हैं। इन्हें कोरोना वायरस महामारी से बचाने के उद्देश्य से यह मास्क तैयार किए गए हैं। संस्था द्वारा यह मास्क लोगों में बांटे जाएंगे। संस्था संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया कि देश के नेता, प्रशाशनिक अधिकारी और आमजनता  विकास, आजाद, प्रगति और शक्ति स्वयं सहायता समूह से प्रेरणा लेकर समाज मे फैली समस्याओं के समाधान के लिए अपना सहयोग दें। इस दौरान देवेंद्रो, काजल, रीना, सुमित्रा, अनिता, गिरिजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें