आंगन उत्सव के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचे भाजपा नेता। स्वयं
यमुनानगर। हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सरस्वती नगर के गांव दराजपुरा, गूगलो, भंभोल, भंभोली, पिरथी का माजरा और अकालगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन उत्सव आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पोषण के प्रति जागरूक किया गया। भाजपा नेता जगदीश महरमपुर और कर्मचंद रटौली ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना के तहत बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये तथा पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इस मौके पर नीलम, संतोष, उमा, पूजा, सुषमा, जसवंत कौर, किरणा, सीमा, उमा, मुमताज मौजूद रहीं। संवाद