फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला कर्मचारियों ने धरनास्थल पर रचाई मेहंदी

Wed, 07 Aug 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में धरना दिया। वहीं महिला कर्मचारियों ने तीज पर्व के उपलक्ष्य में अपने हाथों में धरना स्थल पर ही मेहंदी रचाई।
उन्होंने मेहंदी से हाथों पर हमारी मांगे पूरी करो, कर्मचारियों को पक्का करो जैसे शब्द लिखे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल भी जारी रहेगी। जिला प्रधान रामकुमार, विशाल बक्शी, जय साहब, संजीव कुमार, दीपचंद, सोनाली शर्मा, खुशबू, दीपा व सीमा ने बताया कि जिले में सोसाइटी से जुड़े 20 से 21 कर्मचारी हैं। उनकी लंबित मांगों को काफी समय से पूरा नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान रामकुमार ने लंबित मांगों के बारे में बताया कि कर्मचारियों के एनएचएम की तर्ज पर सर्विस नियम बनाए जाएं। अन्य राज्यों की तर्ज पर राज्य हिस्सा देने, पुरानी पड़ी फाइल की शर्तों को लागू करने इत्यादि मांगों के बारे में एड्स राज्य संगठन ने समय-समय पर विभाग को अवगत करवा चुकी है, लेकिन विभाग और सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस व संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया है। जिससे की संपूर्ण हरियाणा के एड्स विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष है। काजल, उमेश रानी, खुशबू, सोनाली शर्मा, रितु, संजीव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें